प्रयागराज महाकुम्भ 2025 के लिए जमीन आवंटन के बाद संतों ने बुधवार को भूमि पूजन कर लिया। पहली बार जूना, आह्वान, अग्नि, निरंजनी और आनंद अखाड़े का भूमि पूजन एक साथ हुआ। सुबह 11 बजे शुभ मुहूर्त लगते ही संतों ने पूजन शुरू किया। वेद पाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। नारियल फोड़कर शिविर के लिए भूमि पूजन हुआ। पहले निरंजनी और आनंद अखाड़े का भूमि पूजन हुआ और फिर जूना, आह्वान और अग्नि अखाड़े का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत यमुनापुरी, बड़ा उदासीन अखाड़े के मुखिया महंत दुर्गादास, जूना अखाड़े से महंत मोहन भारती, अग्नि अखाड़े से महंत सर्वेश्वरानंद, निरंजनी अखाड़े से सचिव महंत ओंकार गिरि सहित बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे।प्रशासन की ओर से एडीएम कुम्भ विवेक चतुर्वेदी भूमि पूजन में शामिल हुए। पूजन के बाद महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि पूजन के बाद अब महाकुम्भ के लिए अखाड़े का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने महाकुम्भ 2025 के सकुशल होने की ईश्वर से कामना की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पर सभी व्यवस्थाएं अच्छी करा रहे हैं। इस बार महाकुम्भ उनकी आशाओं के अनुरूप सबसे अच्छा होगा।
गुरुवार, 21 नवंबर 2024
महाकुंभ से पहले प्रयागराज पहुंचे पांच अखाड़ों ने किया भूमि पूजन, तैयारियां शुरू

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments