● कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक संदेशों के साथ सुरमई प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
दैनिक जनजागरण न्यूज। दुर्गा पंचमी के शुभ अवसर पर ओम स्काई सिटी फ्लैट ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन और शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप में संजय कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य लाल बाबा कॉलेज; ओम प्रकाश लाड्ढा, फिल्म और टीवी कलाकार; जय चौधरी, सुप्रसिद्ध पत्रकार; और संजय जयसवाल, प्रोफेसर, विद्यासागर यूनिवर्सिटी, शिक्षक रमाशंकर सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप जलाकर देवी मां से प्रार्थना की और कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रौनक झा ने ए गिरी नंदिनी गीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। लालबाबा कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार जायसवाल ने जहाँ नारी सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया, वहीं फिल्म कलाकार श्री लढ्ढा ने माँ दुर्गा का जयकारा लगाया। विद्यासागर यूनिवर्सिटी के संजय जायसवाल जी ने हर नारी में माँ दुर्गा के दर्शन करने की बात कही। सुप्रसिद्ध पत्रकार ने कहा कि हमें नारियों को स्वावलम्बी बनाना चाहिए और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन सुप्रसिद्ध वीर रस कवि नवीन कुमार सिंह ने किया, जिन्होंने अपनी सशक्त वाणी से समां बांध दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में मोहन सिंह,एन.के. चौबे, गौतम दास, राजेश श्रीवास्तव, दिलीप कुमार भगत, चंदन शर्मा,एन.एन. सिंह, राजेश सिंह, संदीप शर्मा, अनिल सिंह, मनोज पांडे, अशोक राय, सुशील कुमार वर्मा, युधिष्ठिर बेहेरा, कुमार सत्यम्, राज नारायण झा का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों को सामूहिकता और भक्ति की भावना से भर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments