● श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर नवीनीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा रहे केंद्र बिंदु
● अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दोबारा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर राजीव रत्न खरे का हुए स्वागत व अभिनंदन
लखीमपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी की मासिक बैठक आज यहां अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे के आवास पर संपन्न हुई।
भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं भगवान चित्रगुप्त स्तुति के साथ शुरू हुई इस बैठक में पिछली बैठक की पुष्टि के बाद आगामी कार्यक्रमों की चर्चा, संस्था विस्तार एवं श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर की मरम्मत, नवीनीकरण का मामला चर्चा के केंद्र बिंदु रहे।
इस बीच अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में श्री राजीव रत्न खरे की दोबारा नियुक्ति पर संस्था के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री खरे को सम्मानित कर स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा द्वारा शास्त्री पार्क में लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं 5 अक्टूबर को श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त, देवी दुर्गा, भगवान हनुमान की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिन मन्दिर के देवी देवताओं का श्रंगार कर धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारा प्रसाद के रूप में तहरी एवं प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस बीच संस्था विस्तार, मन्दिर नवीनीकरण एवं श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला के निर्माण पर आर्थिक सहयोग एवं तेजी लाने पर जोर दिया गया।
बैठक में सभा संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना, रविकांत श्रीवास्तव, इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव, रमेश पांड्या, महेंद्र खरे, संदीप श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, कुलदीप 'समर', मोनिका श्रीवास्तव, सुमन प्रकाश श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments