● BVP विवेकानंद शाखा ने 5 शिक्षकों को सम्मानित कर 20 मेधावियों को किया पुरस्कृत
लखीमपुर। सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार, समर्पण के ध्येय के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास उद्देश्य से सक्रिय भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा आज यहां भारतीय भाषाओं की जननी संस्कृत शिक्षा को समर्पित संस्कृत विद्यालय में "गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय गुरु शिष्य परंपरा एवं संस्कार को जीवंत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखाध्यक्षा अनीता निगम ने की।
भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्चन के उपरांत वंदेमातरम के साथ शुरू हुए इस शिक्षा, संस्कार के उन्नयन विषयक कार्यक्रम में शाखा पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के 20 मेधावियों को पुरस्कृत एवं 5 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखाध्यक्षा श्रीमती निगम ने कहा कि ज्ञान का दीप प्रज्वलित कर अशिक्षा का अंधियारा दूर करने वाले शिक्षक राष्ट्र एवं समाज के विकास में अपनी महती भूमिका निभाते है। इस अवसर पर शाखा सचिव संजीव त्रिपाठी, महिला संयोजिका रीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष नारायण सेठ, संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता, जोगिंदर सिंह छाबड़ा, दीपक धवन, मेहरोत्रा, रणजीत सिंह छाबड़ा, नवीन सक्सेना, कार्यक्रम संयोजिका वर्षा सक्सेना, मंजू मन्नार, लक्ष्मी निगम आदि पदाधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments