Breaking

रविवार, 15 सितंबर 2024

उत्तर प्रदेश : भारतीय किसान संघ अवध प्रांत का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न

● अवध प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार सिंह एवं महामंत्री का दायित्व संभालेंगे उत्कर्ष शुक्ला

लखनऊ। लखनऊ। कृषि भवन लखनऊ में भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश का अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  अधिवेशन में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित, प्रांत संगठन मंत्री राम चेला की विशिष्ट उपस्थिति एवं आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल के मार्गदर्शन में भारतीय किसान संघ अवध प्रांत की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी के रूप में बाबू भाई पटेल ने अपने दायित्व का सफल निर्वहन किया।

भारतीय किसान संघ अवध प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी में अमेठी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष लखीमपुर खीरी के अमरजीत सिंह चीमा, लखनऊ के भानु प्रताप सिंह, लखनऊ के अमरेंद्र सिंह, महामंत्री लखनऊ के उत्कर्ष शुक्ला, मंत्री अयोध्या के रामकुमार शुक्ला, सुल्तानपुर के अवधेश शुक्ला, बाराबंकी के अटल गौर, कोषाध्यक्ष बाराबंकी के सतीश वर्मा, महिला प्रमुख लखनऊ की सुमन लता, युवा प्रमुख उन्नाव के धनन्जय सिंह, कार्यालय मंत्री  लखनऊ के जगदीप यादव, संगठन मंत्री लखनऊ के राम चेला, प्रचार प्रमुख लखीमपुर खीरी के रमेश चन्द्र मिश्रा एडवोकेट, जनजाति प्रमुख बलरामपुर के जगदम्बा मिश्रा, बीज प्रमुख अमेठी के सत्येंद्र पाठक, बैंक बीमा प्रमुख बहराइच के  विजय बहादुर, जैविक प्रमुख बाराबंकी के ज्वाला प्रसाद, जल प्रमुख लखनऊ के कमलेश मौर्या, बिजली प्रमुख बहराइच के काशीराम यादव बने। 

अवध प्रांत की इस प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद किसान वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गयी है और लगातार बधाई का तांता लगा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments