Breaking

मंगलवार, 2 जुलाई 2024

कुशवाहा महासभा की मधुबनी जिला इकाई ने बैठक आयोजित कर कुशवाहा समाज की एकता पर दिया जोर


जिला मधुबनी कुशवाहा महासभा के द्वारा
 खुटौना प्रखंड इकाई की एक बैठक गांव सिक्तियाही  में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया। बैठक में कुशवाहा समाज के सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने कुशवाहा महासभा के सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। महासभा के  पूर्व संरक्षक डॉ विश्वनाथ कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज के लिए हर सुख दुख में हम लोग साथ हैं कुशवाहा समाज के लोग वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में हम सबों को मजबूती से एकजुट रहते हुए एक मजबूत राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना ही हमारा पहला लक्ष्य है। डॉ० विश्वनाथ कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments