Breaking

शनिवार, 6 जुलाई 2024

लिटिल फ्लॉवर कॉन्वेंट स्कूल में चलाया गया मिशन शक्ति अभियान


नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए महिलाओं की जागरूकता आवश्यक : रचना

पुवायां ,शाहजहांपुर। शनिवार को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु नगर के लिटिल फ्लॉवर कॉन्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति के चौथे चरण के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला आरक्षी रचना और लक्ष्मी देवी ने नारी शक्ति को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि," सरकार की ओर से पंचायत स्तर पर भी मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना की गई है।
जिसमें महिलाओं को उनकी समस्याओं एवं उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है।
महिला हेल्पलाइन 1090 के द्वारा तमाम शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाता है। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक महिला रात्रि एस्कार्ट सुरक्षा योजना के अंतर्गत काल करने पर यूपी 112 द्वारा महिला को एस्कार्ट कर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी है।
हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टाप सेंटर की व्यवस्था भी है। इस अवसर पर महिला आरक्षी रचना के साथ लक्ष्मी देवी, अतुल कुमार,राजकुमार, रमेश कुमार, भगवानदास, शिक्षिका इंद्रजीत कौर,कनकलता गुप्ता, रोशनी श्रीवास्तव, ममता दि्वेदी, वर्षा गोगिया, कल्पना राठौर, यास्मीन नूर,उजमा ख़ालिक़, रहमत जहां, बुशरा, कान्ति, अनामिका, अपूर्वा गुप्ता, प्रियंका शुक्ला, तान्या सक्सेना, रोज प्रीत कौर, प्रिया कटियार मुस्कान गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments