Breaking

शुक्रवार, 14 जून 2024

मोदी समर्थन करने पर लहूलुहान हुए भाजपा कार्यकर्ता का हाल जानने पहुंचे जिलाध्यक्ष, दिया भरोसा

मोदी का समर्थन करने पर लहूलुहान किए गए भाजपा कार्यकर्ता का हाल जानने पहुंचे जिलाध्यक्ष दिया भरोसा

गाज़ीपुर खानपुर बीते दिनों क्षेत्र के अनौनी में पीएम मोदी का समर्थन करने पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीटकर घायल किए जाने वाले भाजपा कार्यकर्ता का हाल जानने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे। सैदपुर के अस्पताल में भर्ती उक्त कार्यकर्ता राजेश राजभर पुत्र श्यामलाल राजभर का हाल जानने के लिए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पहुंचे और उससे घटना को लेकर पूरी जानकारी ली। इसके बाद परिजनों से मिलकर उन्हें हिम्मत दी और कहा कि किसी भी तरह के अराजक व्यक्तियों से डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और इस घटना में शामिल किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। कहा कि भाजपा सरकारें अपराध पर खात्मे के लिए जानी जाती हैं और फिर भी कोई अपराध का शिकार हो और अपराधी खुला घूमे तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। कहा कि जल्द से जल्द कार्यवाही होगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने मौके से ही उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इसमें कार्यवाही करने को कहा। इस मौके पर संजीव पांडेय, श्यामकुंवर मौर्य, संतोष भारद्वाज, संतोष चौहान, बाबूलाल यादव, राधा विनोद तिवारी, विशाल सिंह, शुभवंत चौहान, तरूण सिंह, अचल सिंह आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments