लखनऊ।योगी सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।मनोज कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।दुर्गा शंकर मिश्रा को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है।अब दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार नहीं मिला है और आज रिटायर हो रहे हैं। बता दें कि मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में से हैं।मनोज कुमार सिंह पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे थे। मनोज कुमार सिंह पूर्व में ललितपुर,गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी मनोज कुमार सिंह ने निभाई है।दिसंबर 2021 में दुर्गा शंकर मिश्रा को रिटायर होने से ठीक पहले सेवा विस्तार दिया गया था। इसके बाद 2022 और दिसंबर 2023 में तीसरी बार दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार दिया गया था। दिसंबर 2023 में दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा था,लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिला था। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।मौजूदा समय में कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां मनोज कुमार सिंह के पास है।यूपी की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में मनोज कुमार सिंह की अहम भूमिका रही है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में भी मनोज कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।अच्छे कामों के चलते मनोज कुमार सिंह को कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
रविवार, 30 जून 2024
यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, दुर्गा शंकर मिश्रा की जगह .......

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments