Breaking

शुक्रवार, 10 मई 2024

दिल की दहलीज में महती भूमिका के लिए राम मोहन गुप्त हुए सम्मानित

•●  कुछ हम कहें कुछ तुम और सोंच समझ कर दिल को लगाना को संकलन में मिला स्थान

लखीमपुर। साझा काव्य संकलन "दिल की दहलीज" के गौरव में अभिवृद्धि हेतु महती भूमिका के लिए राम मोहन गुप्त को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

नगर के सुपरिचित समाजसेवी, साहित्यकार राम मोहन गुप्त को नीलम पब्लिकेशन मुंबई द्वारा हालिया प्रकाशित साझा काव्य संग्रह "दिल की दहलीज" में प्रकाशित रचनाओं "कुछ हम कहें कुछ तुम और सोंच समझ कर दिल को लगाना" के प्रकाशन, साहित्य साधना पथ पर निर्बाध गति से अग्रसर होने एवं संकलन प्रकाशन में अमूल्य सहयोग प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र संग साझा संकलन  की प्रतियां प्रदान कर संपादक दिनेश आर वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया है। 

इससे पूर्व भी राम मोहन गुप्त इसी पब्लिकेशन के साझा काव्य संग्रहों हिन्दी से हम, शब्दों का शिखर, शान ए तिरंगा, नारी पूज्या या भोग्या में भी प्रकाशित और प्रशंसित हो चुके हैं। राम जी और राम मोहन गुप्त 'अमर' नाम से साहित्य सृजन कर रहे सेवानिवृत्त स्टेट बैंक कर्मी, प्रेरक प्रशिक्षक राम मोहन गुप्त पहले भी अपने एकल काव्य संग्रह स्वप्न हुए साकार सहित अन्य मंचों के कई साझा संकलनों में प्रकाशित और विभिन्न मंचों पर सम्मानित किए जा चुके हैं। 

राम मोहन गुप्त को प्राप्त प्रशस्ति के लिए इष्ट - मित्रों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त कर अपनी शुभेच्छाएं देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments