Breaking

सोमवार, 6 मई 2024

पालिकाध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव की वैवाहिक वर्षगांठ पर लगा बधाई का तांता

● भारत विकास परिषद नैमिष प्रांत एवं भारतीय अवधी समाज ने बनाया पालिकाध्यक्ष के परिणय दिवस को विशेष

लखीमपुर। नगर पालिका अध्यक्ष संगठन उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव की वैवाहिक वर्षगांठ लखीमपुर नगर के समाजसेवियों ने बड़ी धूमधाम से मनाई। आज पूरे दिन पालिकाध्यक्ष लखीमपुर के आवास पर बधाई का तांता लगा रहा।
इसी क्रम में भारत विकास परिषद "नैमिष प्रान्त" शाखा ने पालिकाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर आज नगर पालिका अध्यक्ष संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव एवं  उनके पति नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर रवि श्रीवास्तव को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। नैमिष प्रांत महासचिव एवं भारतीय अवधी समाज के महासचिव डॉ. पी. के. गुप्ता ने दोनों संस्थाओं की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पालिकाध्यक्ष के उज्ज्वल दाम्पत्य भविष्य की कामना की। बताते चलें भारत विकास परिषद नैमिष प्रान्त एवं भारतीय अवधी समाज दोनों सामाजिक संस्थाओं की संरक्षिका भी पालिकाध्यक्ष डॉ. श्रीवास्तव हैं। 

इसके अलावा तमाम सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, समूहों सहित समाजसेवियों, व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ की विभिन्न माध्यमों से बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments