Breaking

रविवार, 26 मई 2024

पति के मौत के 5 मिनट बाद पत्नी ने दम तोड़ा, मजाक में कहते थे साथ-साथ जाएंगे वादा निभाया,

पति के मौत के 5 मिनट बाद पत्नी ने दम तोड़ा, मजाक में कहते थे साथ-साथ जाएंगे वादा निभाया, 15 दिन पहले 75वीं सालगिरह मनाई, लक्ष्मण सिंह और उनकी पत्नी शांति देवी

जोधपुर। जोधपुर में एक बुजुर्ग दंपती की बातों ने सबको हैरान कर दिया। 90 की उम्र पार करने के बाद परिवार के लोगों के साथ बैठकर कहा करते थे साथ-साथ में जीवन दिया है और साथ-साथ में ही जाएंगे। और दोनों की बातों को परिवार मजाक समझता था, लेकिन दोनों ने ही एक दूसरे का वादा निभाया और शनिवार को पहले पति ने और 5 मिनट बाद में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। कहानी जोधपुर के त्रिपोलिया में रहने वाले लक्ष्मण सिंह भाटी उर्फ हरिओम (94) और उनकी पत्नी 92 साल की पत्नी शांति की है। शुक्रवार शाम को लक्ष्मण सिंह की सांस की परेशानी होने पर प्राइवेट हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां रातभर उपचार के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। इस सूचना के मिलने के पांच मिनट बाद भी उनकी पत्नी शांति देवी ने घर पर दम तोड़ दिया। दोनों की एक साथ मौत की सूचना ने उनके परिवार और मोहल्ले के लोगों को भी हैरान कर दिया।लक्ष्मण सिंह व शांति देवी ने 15 दिन पहले ही अपनी 75वीं शादी की सालगिरह मनाई थी। शांति देवी दो सालों से बीमार थी और बेड पर ही थी। सालगिरह मनाते हुए दोनों ने मजाक में परिवार के लोगों से कहा था दोनों अब साथ-साथ ही जाएंगे।परिवार के लोगों ने बताया कि लक्ष्मण सिंह रेलवे में बोयलर मेकर मिस्त्री थे। 1990 में वह रिटायर हो गए थे। इसके बाद पति-पत्नी सुबह-सुबह मंदिर जाने की रूटीन थी। तीन साल पहले शांति देवी की तबीयत खराब रहने लगी थी और पिछले दो साल से वह बेड पर ही थी। ऐसे में लक्ष्मण सिंह को अपनी पत्नी की चिंता बनी रहती थी। लक्ष्मण सिंह व शांति देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए है। उनके पांच बेटे है और 1 बेटी है। और उनके भी बच्चे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments