Breaking

शनिवार, 4 मई 2024

फरीदाबाद / 30 लाख के लिए गर्लफ्रेंड का क़त्ल कर लाश को यमुना नदी में फेंका..

30 लाख के लिए गर्लफ्रेंड का क़त्ल कर लाश को यमुना नदी में फेंका.. पुलिस ने प्रेमी और उसका दोस्त अरेस्ट किया 

 फरीदाबाद में बॉयफ्रेंड ने 30 लाख के लालच में अपने साथी संग मिलकर अपनी लखपति गलफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। 31 साल के दीपक का 24 वर्ष की युवती रेनू से अफेयर था। कुछ दिन पहले दोनों ने शादी की योजना बनाई थी। लड़की रेनू ने अपने BF को बता दिया था की उसके खाते में पिता जी ने 30 लाख ₹ डलवा रखे है। यही से BF को लालच आया.. दोस्त कृश्न कुमार को मर्डर के लिए राज़ी किया। घुमाने के नाम पर ले जाकर रेनू को गला दबाकर मार डाला.. लाश यमुना में फेंक दी। अब दोनों क़ातिल अरेस्ट है।
मर्डर के तुरंत बाद दीपक ने लड़की के फोन से इंटरनेट बैंकिंग के जरिये 30 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे।  चूंकि वह पासवर्ड जानता था।इसी खुलासे के बाद पुलिस को शक हुआ.पूछताछ की गई तो राज़ खुल गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments