Breaking

सोमवार, 6 मई 2024

किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने वाला 25 हजार रूपए का ईनामियां बदमाश गिरफ्तार

किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने वाला 25 हजार रूपए का ईनामियां बदमाश गिरफ्तार, घर की हो चुकी है कुर्की

बिरनो। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामियां बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बीते दिनों एक गांव निवासिनी नाबालिग का अपहरण करके मैहर चकदाउद निवासी अमित उर्फ मंजीत पाल पुत्र रामकेर पाल फरार हो गया था। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश की तो किसी का पता नहीं चला। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी के घर पर धारा 82 की कार्रवाई करके कुर्की का आदेश दिया। फिर धारा 83 की भी कार्रवाई की गई। लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विश्वेश्वरगंज पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments