Breaking

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

मंगेतर ने महिला डॉक्टर की मांग में सिंदूर भरा, फिर रेप..FIR दर्ज


मैट्रिमोनियल साइट से शादी तय की.. गहने-कपड़े पसंद करने बुलाया फिर मंगेतर संग होटल में की दरिंदगी

प्रयागराज में मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती ने प्रयागराज के डॉ. उत्कर्ष सिंह से मैट्रिमोनियल साइट से उसकी शादी तय की। फिर रीवा में दोनों ने इंगेजमेंट की। इसके बाद शादी की डेट भी फिक्स हुई। मगर शादी से पहले उत्कर्ष ने महिला को शॉपिंग के लिए प्रयागराज बुलाया लिया।उसे सिविल लाइन्स में एक होटल में ठहराया। जब महिला ने मना किया, तो जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। कहा कि अब शादी हो गई। अब तुम मेरी पत्नी हो। इसके बाद उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। अब फिर शादी से मना कर दिया।इसके बाद महिला ने 2 अप्रैल को सिविल लाइन थाने में डॉक्टर और उसके घरवालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। फिलहाल, आरोपी डॉक्टर और उसके घर वाले फरार हैं। पुलिस उसे तलाश रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments