Breaking

सोमवार, 22 अप्रैल 2024

इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने आज शहर दक्षिणी क्षेत्र मे जनसम्पर्क किया


प्रयागराज इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने आज शहर दक्षिणी के नैनी क्षेत्र के महेवा, इंदलपुर, गल्ला मंडी, एडीए मोड़, सड़वा काजीपुर, गंगोत्री नगर चकदोंदी, आइटीआई, उत्तरी लोकपुर, खरकोनी आदि स्थानों पर सघन जनसम्पर्क किया ।नीरज त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा किया है वो बिना आप सबके संभव नहीं है, आप जैसे करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे भारत आज सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद सबसे बड़ी अर्थशक्ति बनने को अग्रसर है. विगत दस वर्षों के मेहनत के बल पर देश के करोड़ों गरीबो किसानों युवाओ ओर महिलाओ को सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर दिया ।
महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कार्यकर्ताओ के उत्साह को देखते हुए कहा कि नीरज त्रिपटी जी को पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी जी जैसे कालजयी राजनैतिक विराशत को आगे बढ़ाने का मौका मिला है और निश्चित रूप से इलाहाबाद संसदीय सीट से प्रचंड बहुमत से जिता कर केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनानी है आप सब के सहयोग से अबकी बार चार सौ पार ।प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी ने संसदीय क्षेत्र मे अनेक स्थानों पर महिला संगठनों एवं समाज के अनेक प्रमुख लोगों से मिलकर पार्टी के द्वारा किए गए एतिहासिक कार्यों के आधार पर कमल के फूल को वोट देने की अपील की।इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र मीडिया प्रभारी देवेन्द्र नाथ मिश्र के अनुसार शहर दक्षिणी मे दर्जनों स्थानों पर ढोल नगाड़ों और नारों के साथ बड़ी गर्मजोशी से व्यापार मण्डल समाज सेवी एवं पार्टी कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया जिसमे प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक ज्ञानेश्वर शुक्ल, रणजीत सिंह, रवीन्द्र जायसवाल, दिलीप केसरवानी, पदुम जायसवाल, शिवेन्द्र मिश्र, कृष्णमोहन गुप्ता, ब्रजेश भारतीय, राजन शुक्ल, पार्षद दीपचन्द भारतीय, राजेश शर्मा, वैभव श्रीवास्तव, पंकज पाण्डे, दिनेश यादव, आशीष दुबे, ओमप्रकाश मिश्र, विनोद तिवारी, श्याम लाल यादव, रजत दुबे, प्रेमनारायण, तौसीफ अहमद, लक्ष्मण निषाद, मॉ०. सफीक, महेश भारतीय, युवराज सिंह, ओमप्रकाश आर्य, श्रीमती सितारा लाल, श्रीमती मीरा मिश्रा, बबीता मिश्रा, अनूप पासी, त्रिलोक रायजादा, राजेश तिवारी, शिवदानी सिंह, हंसराज शर्मा, समर बहादुर सिंह, गोरखनाथ तिवारी, मनोज दुबे, वी.वी. सिंह, जयशंकर जी, सुरेश पटेल, रवि मिश्र, लक्ष्मीकान्त पाण्डे, पंकज तिवारी, महेंद्र प्रजापति समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments