Breaking

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

जादुई सिक्का हड़पने को नौकर ने ही की थी फूफा भतीजे की हत्या

जादुई सिक्का हड़पने को नौकर ने ही की थी फूफा भतीजे की हत्या, 2 अरेस्ट, 80K का उधार भी बना डबल मर्डर की वजह 

 बुलंदशहर में व्यापारी राजीव गर्ग और सुधीर गर्ग की हत्या जादुई सिक्के के चक्कर में हुई थी। व्यापारी के  पास एक प्राचीन सिक्का था, जिसे व्यापारी चमत्कारी बताते थे। ये सिक्का पाने को नौकर ऋषभ ने साथी संग मिलकर दोनों का मर्डर कर दिया। इसे बेचने के लिए ये विदेशी कस्टमर भी ढूंढ रहे थे। इस मर्डर मे 80K का मामला भी सामने आया है। नौकर ऋषभ पर व्यापारी के 80 हज़ार उधार थे.. ऋषभ इस उधार से भी छुटकारा चाहता था। मौका मिलते ही उसने दोनों का काम तमाम कर दिया। इस मामले मे सिपाही कमल हसन,अनुज और विवेक को लापरवाही दिखाने पर पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments