Breaking

शनिवार, 6 अप्रैल 2024

कौशांबी / किसानों के हक की लड़ाई के लिए भानु संगठन हमेशा तैयार : ग्राम अध्यक्ष मंजू देवी

किसानों के हक की लड़ाई के लिए भानु संगठन हमेशा तैयार, ग्राम अध्यक्ष मंजू देवी

कौशम्बी भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन का मासिक एवम समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष राजू सिंह के अध्यक्षता में चायल ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा फतेहपुर शहाव पुर के ग्राम अध्यक्ष मंजू देवी के निवास स्थान पर संपन्न हुआ।बैठक में संगठन के पाधिकारियो के साथ साथ ग्राम के किसानों ने भी बैठक में भाग लिया और संगठन की सदस्यता ग्रहण किया।ग्राम अध्यक्ष मंजू देवी ने ग्राम के विकाश की स्तिथि से अवगत कराया और प्रधान और कोटेदार द्वारा किए जा रहे मनमानी को भी संगठन के समक्ष रखा।ग्रामीणों ने भी प्रधान और कोटेदार की मनमानी को बताया।जिलाध्यक्ष राजू सिंह के ग्रामीणों की शिकायतो को सुना और कहा की भानु संगठन हमेशा किसानों की हक की लड़ाई लड़ता है और लड़ता रहेगा।संगठन आदर्श आचार संहिता का सम्मान करता है इसी लिए शांत बैठा है ,और भ्रष्टाचारियों का खाका तैयार कर रहा है ,जिले के भ्रष्टाचारी हिसाब देंगे और संगठन हिसाब लेगा।संगठन का दामन थामने वाले किसानों का जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने स्वागत किया और न्याय दिलाने का वादा किया।बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव,महिला तहसील उपाध्यक्ष सुशीला देवी,चायल तहसील अध्यक्ष शारदा प्रसाद अग्रहरी,ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा,ग्राम अध्यक्ष दसरथ लाल,मिलन यादव,आदि लोग शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments