Breaking

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

35 साल से फरार क़ातिल को पुलिस ने आश्रम से पकड़ा भगवा वस्त्र धारण कर रह रहा था पुलिस टीम ने साधू वेश मे कई दिन तक आश्रम मे रहकर किया गुडवर्क

35 साल से फरार क़ातिल को पुलिस ने आश्रम से पकड़ा भगवा वस्त्र धारण कर रह रहा था पुलिस टीम ने साधू वेश मे कई दिन तक आश्रम मे रहकर किया गुडवर्क 

कासगंज मे पिछले 35 साल से साधू के वेश मे छिपे क़ातिल अलीगढ निवासी आनंद कुमार को चंडीगढ़ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस टीम ने भगवा वस्त्र पहनकर साधू से संपर्क साधा। नशे मे आनंद ने खुद कबूल किया की उसने बच्चे का किडनेप करके मर्डर किया था। क़ातिल को अरेस्ट करके पुलिस साथ ले गई।कैंबवाला निवासी विद्यावति की शिकायत पर किडनेप के बाद मर्डर का केस दर्ज किया गया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह अपने 11 साल बेटे के साथ मनीमाजरा से कैंबवाला जा रही थी। रास्ते में तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसके गहने छीनने लगे। उसने जब विरोध किया तो एक आरोपित ने उस पर चाकू से हमला किया। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। आरोपित उसके बेटे का अपहरण कर फरार हो गए। बाद में उन्होंने उसके नाबालिग बेटे की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आनंद कुमार और अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में बाकी आरोपित तो पकड़े गए थे, लेकिन आनंद फरार हो गया था। अब आनंद भी पकड़ा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments