Breaking

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

15 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी फेक किडनेप काव्या..दोस्तों के साथ मिलकर रचा था षणयंत्र

15 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी फेक किडनेप काव्या.. परिवार से 30 लाख की नकदी वसूलने को दोस्तों संग मिलकर रचा था षड्यंत्र.. रूस से MBBS की चाहत मे हुआ खेल

राजस्थान के कोटा में अपहरण और 30 लाख की फिरौती के मामले में शातिर छात्रा काव्या दो राज्यों की पुलिस को 15 दिन तक छकाती रही। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली शातिर छात्रा काव्या धाकड़ और उसके दोस्त हर्षित यादव को इंदौर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों देवगुराडिया के पास इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के पास से एक किराए के कमरे में रह रहे थे।सूचना मिलने के बाद रात को ही कोटा पुलिस इंदौर के लिए रवाना हो गई और वहां कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को लेकर दोपहर करीब ढाई बजे कोटा पहुंची। जहाँ लड़की ने रूस से MBBS की चाहत मे 30 लाख वसूलने को यह स्क्रिट तैयार करना बताया।दोस्त हर्षित यादव और विजेंद्र प्रताप के साथ काव्या 16 मार्च को जयपुर गई। 17 मार्च को होटल में ठहरी और 18 मार्च को काव्या ने नई सिम खरीदी।इसके बाद दोस्तों से उसके पिता को उसका अपहरण होने तथा 30 लाख रुपए की मांग करने को कहा। इसके लिए उसने अपने हाथ पैर बांधे और चोट लगी फोटो भेजी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments