Breaking

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

जयमाला की रस्म के दौरान शादी के स्टेज पर रोमांटिक हो गया दूल्हा... गोद में उठाया तो भड़क गई दुल्हन, वापस लौटाई गई बारात

 
 संभल में शादी के स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया तो दुल्हन भड़क गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन को परिवार के लोगों ने काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसके बाद दूल्हे पक्ष को दहेज वापस करके बिना शादी के वापस लौटना पड़ा।
दरअसल, ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में इलाके के ही गांव सतुपुरा से 13 मार्च की रात बारात आई थी,दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का जोर शोर से स्वागत किया, गाजे बाजे के साथ रस्में शुरू हुईं और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे. वहीं बाराती दावत खाने और डीजे पर झूमने में व्यस्त थे. शंख ध्वनि के साथ दूल्हा दुल्हन की जयमाला की रस्म शुरू हुई। तभी युवक रोमांटिक हो गया और दुल्हन को गोद मे उठा लिया.. इसी बात से दुल्हन नाराज़ हो गयी.. नतीजा यह निकला की बारात वापस हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments