Breaking

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न Read More ......

(श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री)

● संस्था अध्यक्ष बने डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर अनूप सिंह एवं कोषाध्यक्ष के लिए लोकेंद्र श्रीवास्तव का हुआ मनोनयन


लखीमपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी ( रजि0) का वार्षिकोत्सव आज यहां श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ0 इरा श्रीवास्तव रहीं।

बेमौसम बरसात से बढ़ी बेतहाशा ठंड के बीच भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, आराधना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्था की निवर्तमान कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के नए अध्यक्ष डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव को निवर्तमान अध्यक्ष एड0 राजेश श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा तो कार्यक्रम स्थल करतल ध्वनि से गुंजायमान हो गया। संस्था महामंत्री के रूप में अनूप कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष के रूप में लोकेन्द्र श्रीवास्तव को संस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संस्था संरक्षक राजीव रत्न खरे, संस्था संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, विजय अस्थाना, निवर्तमान महासचिव मुकेश सक्सेना प्रदीप, ज्ञानेंद्र सक्सेना, अनूप सक्सेना, रीना अस्थाना, शौर्य सक्सेना, प्रशांत लाला, संजय अस्थाना, रमेश पांड्या, नितिन श्रीवास्तव आदि लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

हुए सम्मानित 👇


श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर के वार्षिकोत्सव में विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कायस्थ जनों को विशेष सम्मान से विभूषित कर उन्हें उर्जित किया गया। 
सम्मान पाने वालों में जिला अधिवक्ता संघ के  नवनिर्वाचित महामंत्री विश्वास श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पीयूष खरे, निघासन अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एडवोकेट, भारतीय योग संस्थान जिला महिला प्रधान जुनू एवार्ड से विभूषित अर्चना श्रीवास्तव, विशेष सहयोग सम्मान राजकिशोर विद्यालय के प्रबंधक रमेश पांड्या, सफल अध्यक्षीय कार्यकाल के लिए निवर्तमान अध्यक्ष एड0 राजेश श्रीवास्तव आदि रहे।


कायस्थ समाज की एकता, विकास एवं भगवान चित्रगुप्त की महिमा का प्रसार है सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह कायस्थ समाज के लिए हमेशा की तरह ततपर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। हमेशा इस समाज ने समाज की अगुवाई कर सामाजिक, राष्ट्र उत्थान में अपना अहम योगदान दिया है। प्रशासनिक व लेखन क्षेत्र में इन कलम के पुजारियों ने दिशा देकर दशा बदलने का काम किया है। मौजूदा समय मे हालात किसी से छिपे नही हैं। उन्होंने कायस्थ एकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी। अध्यक्ष डॉ0 श्रीवास्तव ने अपनी आगामी रणनीति के विषय मे बताते हुए कहा कि कायस्थ समाज का सर्वांगीण विकास, भगवान चित्रगुप्त की महिमा का प्रसार एवं कायस्थ एकता के प्रयास उनकी सर्वोत्तम प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कायस्थ प्रतिभाओं के विकास के लिए संस्था पुरजोर प्रयास करेगी।  दायित्व ग्रहण के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ0 श्रीवास्तव ने उपरोक्त बातें कहीं।
बताते चलें स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव लगभग 45 वर्षों से अनवरत समाजसेवा कर रहे हैं। विओम फाउंडेशन संस्था के माध्यम से इन्होंने तमाम मरीजों को सेहत की नेमत बांटी साथ ही उचित परामर्श से सार्थकता की राह दिखाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments