उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली सोनी बिष्ट महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं। शादी के एक महीने बाद ही उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद एक-एक करके उनपर दुखों का पहाड़ टूटता चला गया। इतने के बाद भी उन्होंने सेना का सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB)इंटरव्यू क्लियर किया और अब लेफ्टिनेंट बनने जा रही हैं। सोनी बिष्ट का चयन अब ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी (OTA) में हो गया है। ट्रेनिंग के बाद वह सेना में लेफ्टिनेंट हो जाएंगी।बीता साल सोनी बिष्ट के लिए बहुत कठिन था। दिसंबर 2022 में सेना में सिपाही नीरज सिंह भंडारी के साथ उनकी शादी हुई थी। वह 18 कुमाऊं रेजिमेटं में तैनात थे। जनवरी 2023 में एक ऐक्सिडेंट में भंडारी की मौत हो गई। इसके बाद तो बिष्ट के जीवन में एक-एक करके दुख आने लगे। दामाद की मौत की खबर सुनकर उनकी मां को सदमा लगा और हार्ट अटैक आ गया। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रख दिया गया। इसी बीच बिष्ट के छोटे भाई को लकवा मार गया। दैनिक जनजागरण को बिष्ट ने खुद बताया, जीवन में ऐसी तीन घटनाएं हो गईं जिसके बाद समझ नहीं आ रहा था कि क्यू करूं। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे थे जिन्होंने मेरी हिम्मत बढ़ाई और फिर मैं तैयारी में लग गई। सोनी बिष्ट के पिता सुबेदार कुंदन सिंह ने अपने कुछ पूर्व अधिकारियों से मुलाकात की और बेटी की तैयारी करवाने के लिए आग्रह किया। बिष्ट ने आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद जोधपुर में ग्रैजुएशन किया। उस समय उनके पिता वहीं पोस्टेड थे। बिष्ट ने कहा, बहुत सारे अधिकारी मेरे पिता को जानते हैं। उन्होंने मेरी हिम्मत बढ़ाई। बिष्ट ने बताया कि उनके पति के कमांडिंग ऑफिसर ने उन्हें सेना के जवानों की विधवा वाले स्पेशल कोटा से ओटीए चेन्नई में अप्लाई करने को कहा। दरअसल पति की मौत के बाद वह डॉक्यूमेंटेशन के लिए कुमाऊं रेजिमेंट गई थीं। इसी दौरान सेना के ऑफिसर ने उन्हें इसके बारे में बताया। बिष्ट की मदद एक रिटायर्ड सेना के अधिकारी मेजर जनरल यश मोर ने की। उन्होंने एसएसबी इंटरव्यू के लिए उनकी पूरी तैयारी करवाई। बिष्ट के पिता ने कहा, मैंने अधिकारियों की टीम के साथ मिलकर सोनी के ग्रुप टास्क, साइकोलॉजिकल असेसमेंट और फिजिकल ट्रेनिंग करवाई। एक ही वैकेंसी के लिए कॉम्पटीशन आसान नहीं था। जो लोग कोटा से अप्लाई करते हैं उन्हें लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती है। हालांकि एसएसबी इंटरव्यू आसान नहीं होता। बिष्ट ने कहा, मेरी किस्मत थी कि मुझे इतने अच्छा लेगों का गाइडेंस मिला। हाल ही में रिजल्ट आया तो बिष्ट का चयन ओटीए के लिए हो गया था। जल्द ही उनकी ट्रेनिंग शुरू होगी और इसके बाद वह सेना में कमीशन्ड अधिकारी लेफ्टिनेंट हो जाएंगी। सोनी बिष्ट ने कहा, मेरी ससुराल वाले भी बहुत सपोर्टिव हैं। उन्होंने कहा, मेरे सिलेक्शन की खबर सुनकर परिवार के लोग खुशी के मारे रोने लगे। मां के हार्ट अटैक, नीरज की मौत और फिर भाई को लकवा मारने के बाद यह पहली अच्छी खबर मिली है।
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024
Home
/
प्रदेश
/
शादी के एक महीने में पति की मौत दुखों का टूटा पहाड़ अब सेना में लेफ्टिनेंट बन गई पत्नी
शादी के एक महीने में पति की मौत दुखों का टूटा पहाड़ अब सेना में लेफ्टिनेंट बन गई पत्नी

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments