Breaking

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ राजीव नारायण मिश्र ने मौनी अमावस्या स्नान पर्व को दृष्टिगत माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण किया.

प्रयागराज। पुलिस उप महानिरीक्षक/ प्राभारी माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा महा पर्व मौनी अमावस्या स्नान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान समस्त थाना प्रभारियो /ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गई एवं ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सभी स्नान घाटों पर पहुंचकर घाटों का भी निरीक्षण किया गया एवं गहराई का आकलन कराया गया एवं संबंधित को अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए संगम घाट पर चल रही नावों का औचक निरीक्षण करते हुए नाविकों को लाइफ जैकेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने तथा निर्धारित मूल्य से ज्यादा किराया ना वसूलने हेतु निर्देशित किया गया। सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित करते हुए महोदय द्वारा बताया गया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखें को और महा स्नान पर्व को सफल बनाने में अपना योगदान दें | भ्रमण/निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी, उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला,अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments