Breaking

रविवार, 14 जनवरी 2024

BVP संस्कृति शाखा ने ग्रामीण बच्चों को खिचड़ी भोज करवाकर दोहराया मानव सेवा का संकल्प

● शाखाध्यक्ष के फॉर्महाउस पर बच्चों की क्षुधा तृप्ति के साथ सिकुड़ती सर्दी में प्रदत्त किये गए गर्म कपड़े

भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा शाखाध्यक्ष एड0 आर्येन्द्र पाल सिंह के फार्म हाउस पर शाखाध्यक्ष के संयोजन में मानव सेवा एवं सामूहिक खिचड़ी भोज के साथ धूमधाम से मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। 

आगंतुकों के स्वागतोपरांत कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृति शाखा द्वारा गोद लिए गए गांव मैनीपुरवा के बच्चों को सामूहिक खिचड़ी भोज करवा कर की गई। प्रकृति की गोद मे मेजबान बने संस्कृति शाखा के पदाधिकारियों ने खिचड़ी, घी, अचार, सलाद के साथ गुड़ की रेवड़ियां बच्चों को परोस कर पुण्य लाभ लिया। नन्हे मुन्नों के भोजनोपरांत शाखाध्यक्ष श्री सिंह ने सपत्नीक, कन्याओं को यथासंभव उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। भेंट की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शाखा कोषाध्यक्ष राज शेखर ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर पुण्य लाभ लिया। इस बीच शाखा के पदाधिकारियों ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को ठिठुरती ठंड में गर्म वस्त्र पहनाकर मानवता का दीप जलाया। 

सेवा एवं संस्कृति के इन कार्यो के बाद शाखा के पदाधिकारियों ने सामूहिक खिचड़ी भोज का लुफ्त उठाया साथ ही फार्महाउस का भ्रमण कर कृषि नवाचार के विषय मे गहराई से जाना व समझा। सेवा, संस्कृति के इस कार्यक्रम के बाद शाखा सदस्यों की पिकनिक का मुख्य आकर्षण रहे सिंह फार्महाउस के पेड़, पौधे व आसपास खड़ी फसलें जिन्हें देखकर उन्होंने कुदरत की गोद का अहसास किया।

 इस कार्यक्रम में शाखाध्यक्ष एड0 आर्येन्द्र पाल सिंह, सचिव रुपाली शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजशेखर, अनुज शुक्ला, रेडक्रॉस सचिव आरती श्रीवास्तव, एड0 अनुराग सक्सेना,  राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, आलोक शुक्ला, रमा सिंह, निधि गुप्ता, मंजू सक्सेना, विनीता त्रिपाठी, शिव चंद्र सिंह, प्रभा सिंह, नीलम गुप्ता, दुर्गेश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों ने सक्रिय रूप से उपस्थिति दर्ज करवाते हुए सेवाकार्य में योगदान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments