Breaking

शनिवार, 27 जनवरी 2024

खीरी जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

डीएम ने कलेक्ट्रेट व कैंप कार्यालय में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित

लखीमपुर खीरी 26 जनवरी। दिल में उमंग, चेहरे पर उत्साह और जुबां पर भारत माता के जयकारे के बीच गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जनपद में उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर झंडा फहराया गया। 

शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने डीएम कैम्प कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। गांधी बालोद्यान विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रगान किया। डीएम ने मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलाया। कलेक्ट्रेट में डीएम ने स्वंत्रतता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया। 

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लोगो का आवहन  किया कि गणतंत्र दिवस पर संविधान के मूल सिद्धान्तों स्वतंत्रता, समानता और राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुनिश्चित करने वाली बन्धुता पर अमल करने का संकल्प ले। गणतंत्र देश के सभी नागरिकों को सर्वोच्च पद तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। संविधान में हमें स्वतंत्रता, समानता एवं बधुत्व तथा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय प्रदान करता है, जिससे सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलते है। हमें संविधान द्वारा दिये गये इन अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को निष्ठापूर्ण ढंग से निभाना होगा। कर्तव्य ही अधिकार की पहली सीढ़ी होती है। 

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम को एडीएम संजय सिंह, डीएसओ अंजनी सिंह, एसडीएम रेनू मिश्रा, पत्रकार एनके मिश्र ने भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कलेक्ट्रेट कर्मी श्रीराम ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर राजीव निगम, रेनू मिश्रा, प्रतीक्षा त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न पटल सहायक मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस : केंद्रीय मंत्री ने पुलिस लाइंस में किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

● उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर व कर्मियों को किया गया सम्मानित

इसके बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइंस में परेड का भव्य प्रदर्शन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर एसपी ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का सम्बोधन हुआ। एसपी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों जिला जज एवं डीएम को स्मृति चिह्न भेंट किया। पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य, सेवा, सराहनीय कार्य को प्रशंसा चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पुलिस लाइन ग्राउण्ड में जनपद के विभिन्न विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां दी गयी और विभिन्न सरकारी विभागोें ने अपनी-अपनी झांकियां निकाली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments