Breaking

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

इंस्पेक्टर ने पेश की इंसानियत की मिसाल ठगी का शिकार हुई बुजुर्ग महिला को कोतवाल ने घूमाया प्रयागराज

प्रयागराज। प्रयागराज घूमने आई एक महिला का पर्स गुम होने से वह बदहवास हालत में भटक रही थी। किसी तरह वह एक ई- रिक्शा वाले का सहारा लेकर शहर कोतवाली पहुंची जहां उसकी व्यथा सुनने के बाद कोतवाल रोहित तिवारी ने उनको सूप पिलवा व खाना खिलवा कर संगम घूमाने का वादा किया। अपने वादा अनुसार संगम घूमाने के बाद  इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने उक्त बुजुर्ग महिला को पैसे देकर उसके घर भेजवाया। बताते चलें कि उक्त बुजुर्ग महिला रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी थी। जो अकेले  संगम घूमने के लिए प्रयागराज आई थी। स्टेशन पर उतरने के बाद वह होटल जाने के लिए रिक्शा लेने बाहर गई, उसी दौरान उसे आभास हुआ की उसका पर्स गायब है जिसके बाद वह परेशान हो गई और कोतवाली पहुंच गई। बुजुर्ग महिला का नाम है चित्रा पुत्री जय भगवान, उम्र (84) है जो पालमपुर मंडी मकान नम्बर 3/7बुद्धबिहार हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments