Breaking

सोमवार, 4 दिसंबर 2023

फरुखाबाद / भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया भक्तों के गूंजे जयकारे

फर्रुखाबाद। गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति की ओर से पांचालघाट स्थित गंगातट पर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया। समिति के सदस्यों ने गंगा की धार से रेत निकालकर शिवलिंग का निर्माण किया।रुद्राभिषेक कर श्रीराम राज्याभिषेक और गंगा आरती की गयी। और अभिषेक कर दीपदान किया गया। अभिषेक करने वालो में प्रमुख रूप से सत्यव्रत पांडेय, गोपाल मिश्रा, वरुण पांडेय, संदीप पांडेय, रिषभ शुक्ला, सौरभ तिवारी ने भी भोलेनाथ का अभिषेक किया। ओंकारदार ब्रह्मचारी ने भक्तों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सत्यदेव, ईश्वरदास ब्रह्मचारी, प्रभात अवस्थी, श्याम सुंदर पांडेय, गोपाल कृष्ण मिश्रा, प्रभात दुबे, संजीव बाजपेयी, राजेश मिश्रा, रोहित पांडेय, राजमंगल आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments