Breaking

बुधवार, 27 दिसंबर 2023

बाकेगंज ( खीरी ) / बारह वर्षीय किशोर के गायब होने से परिजन परेशान

  संवाददाता, बांकेगंज। मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज पुलिस चौकी के बांकेगंज कस्बे से मगंलवार को बारह वर्षीय राज मधेशिया पुत्र उमेश कुमार गायब हो गया है। बुधवार की शाम तक परिजन व पुलिस महकमें को उसका सुराग नहीं मिल सका।
     गायब किशोर राज मधेशिया की माता अर्चना देवी ने बताया कि उनका बोलने में असमर्थ बेटा राज मगंलवार की सुबह परिषदीय विद्यालय बांकेगंज जाने के लिए लाल स्वेटर के ऊपर काली जैकेट तथा काली जींस पैंट पहनकर निकला। अन्य बच्चे भी विद्यालय चले गए उसके बाद धूप निकलने पर वह अपने बिस्तर को सिलने के लिए छत पर चली गई। करीब 3:00 बजे निजी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे घर वापस आ गए परंतु राज वापस नहीं आया। उसके बाद उन्होंने उसे इधर-उधर खोजना शुरू किया। इसी बीच घर आए अन्य बच्चों ने राज के बैग के घर पर ही होने की जानकारी दी। घबराई माता आंखों में आंसू लिए शाम तक तलाशती रहीं परन्तु उसका कहीं पता नहीं चला। रात होता देखकर उन्होंने अपने नाते रिश्तेदारों को फोन करके इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर रिश्तेदार एकत्रित हुए और उसे हर जगह खोजना शुरू किया। शिक्षकों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि लड़का विद्यालय आया था। इस पर परिजन पर परिषदीय विद्यालय जाकर बच्चों का नाम लेकर आवाज देते रहे परंतु उसकी कोई आवाज नहीं सुनाई दी। देर रात तक उसे खोजने का सिलसिला जारी रहा परंतु उसका कहीं भी पता नहीं चला। रात में ही स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई थी। उसने भी रात में ही पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली। बुधवार की सुबह जहां जिसने संभावना प्रकट की वही परिजन जाते रहे, पुलिस ने भी अपनी गाड़ी पर हॉर्न बंधवा कर अपने चौकी क्षेत्र में जानकारी दी परंतु पता नहीं चल सका। दो दिन बाद भी अपने पुत्र के न मिलने से माता का रो रो कर बुरा हाल है।
✍️ धर्मवीर गुप्ता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments