Breaking

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : राजेंद्र प्रसाद रज्जू अध्यक्ष निर्वाचित, दिनेश चंद्र पाण्डेय बने मंत्री

प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ के 8 पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। पर्यवेक्षक और एल्डर कमेटी के सदस्यों की निगरानी के बीच कुल 4378 सदस्यों ने मत डाले। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 5972 है। मतपत्रों की गिनती गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संगम सभागार में हो रही है। अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार मिश्र उर्फ रज्जू भैया अध्यक्ष पद पर विजई घोषित किए गए हैं। मंत्री पद पर दिनेश चंद्र पाण्डेय को सर्वाधिक वोट मिले हैं। सरिता शुक्ला को वाइस प्रेसीडेंट महिला चुना गया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments