Breaking

सोमवार, 4 दिसंबर 2023

दिल्ली / तिहाड़ जेल के 50 कर्मचारी सस्पेंड

दिल्ली के तिहाड़ जेल प्रशासन ने कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जेल प्रशासन ने कुछ साल पहले भर्ती हुआ 50 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।सस्पेंड होने वाले कर्मचारियों में 30 वार्डर, 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और 2 अन्य कर्मचारियों का नाम शामिल है। जेल प्रशासन ने दो दिन पहले इन सभी कर्मचारियों को नोटिस दिया और उन्हें सस्पेंड कर दिया है। तिहाड़ जेल से कर्मचारियों को सस्पेंड करने की एक बड़ी वजह सामने आई है।
बताया जा रहा है कि इनकी भर्ती फर्जी तरीके से हुई थी। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है... दरअसल, साल 2020 में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा इन कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। इन कर्मचारियों की भर्ती बायोमेट्रिक आधार पर की गई थी। बाद में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने इन कर्मचारियों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया। वेरिफिकेशन के दौरान 50 कर्मचारियों की फोटो और बायोमेट्रिक मैच नहीं हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments