लखीमपुर खीरी 25 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान तिथि के अवसर पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 142 लखीमपुर के मतदान केन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय खीरी बूथ संख्या : 143, 144,145 और प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर बूथ संख्या : 123 का निरीक्षण कर विशेष अभियान तिथि के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बूथों पर बीएलओ व सम्बन्धित स्टाफ उपस्थित पाये गये।
मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बूथ लेविल अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ पर प्राप्त होने वाले प्रपत्रों के सापेक्ष सम्बन्धित को प्राप्ति रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाय। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देश दिए कि सभी बूथों पर इस व्यवस्था का अनुपालन भी सुनिश्चित करायें। बूथ लेबिल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपने स्तर से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा आवश्यकतानुसार इस कार्य के लिए गॉव का भ्रमण भी किया जाय।
*एडीएम ने देखे पोलिंग बूथ, अभियान की संचालित गतिविधियों का लिया जायज़ा*
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह संग तहसील लखीमपुर क्षेत्र अंतर्गत कृषक समाज इंटर कॉलेज में स्थापित 09 बूथ, जिला पंचायत : चार बूथ, राम कृष्ण, राम प्रसाद शिक्षण संस्थान : 04 बूथ एवं प्राथमिक विद्यालय भूफोरवानाथ के 07 बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बूथ पर आने वालों को मतदाता पंजीकरण के लिए आयोग द्वारा अनुमन्य आनलाइन व ऑफलाइन व्यवस्था के बारे में भी बताया जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी सुविधानुसार मतदाता सूची में पंजीकरण, डिलीशन तथा संशोधन की कार्यवाही कर सकें। इसके अलावा सभी उप जिलाधिकारी ने अपने तहसील क्षेत्र में विभिन्न मतदान केदो का औचक निरीक्षण कर विशेष पुनरीक्षण अभियान की संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया।
इसी प्रकार सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने भी बूथों का निरीक्षण किया गया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments