Breaking

सोमवार, 23 अक्टूबर 2023

प्रयागराज / बाघंबरी मठ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नवमी

प्रयागराज: बाघंबरी मठ में नवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बाघंबरी मठ में बागेश्वरी देवी का विशेष शृंगार हुआ, वहीं महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने कन्याओं के पांव पखारे। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर सोमवार को बाघंबरी मठ में सुबह महंत बलबीर गिरि महाराज ने देवी बागेश्वरी की पूजा की। इसके बाद देवी स्वरूप कन्याओं के पांव पखारते हुए पूजन किया। परंपरागत नवमी पूजन का अनुष्ठान उन्होंने अपने हाथों से किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात दक्षिणा और उपहार देकर उन्हें विदा किया। मठ के प्रमुख महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने सुबह बागेश्वरी देवी का अभिषेक किया। इसके बाद श्रंगार और आरती की। महंत बलबीर गिरि ने बताया कि नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर मठ में विशेष पूजा अर्चना हुई। मां बागेश्वरी से सभी भक्तों के लिए मंगल कामना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments