Breaking

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

यूपी में एक बार फिर गरमाया कायस्थ कल्याण बोर्ड गठन का मामला

राजस्थान सरकार द्वारा गठित किया जा चुका है चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड

लखनऊ। राजस्थान सरकार द्वारा कायस्थ कल्याण बोर्ड पर स्वीकृति की मोहर के बाद कायस्थ नेताओ ने उत्तर प्रदेश सरकार से कायस्थ कल्याण बोर्ड की मांग की है। विभिन्न कायस्थ संगठनों ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कायस्थ समाज की वर्तमान आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक स्थिति का हवाला देते हुए कायस्थ कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की है।

अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि शिक्षित, सुसभ्य व राष्ट्रसेवा में अग्रणी रहा कायस्थ समाज वर्तमान समय में सभी क्षेत्र में निरंतर पिछड़ता गया है। विभिन्न उपवर्गों में विभाजित इस बौद्धिक वर्ग की एक बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद अभी तक इसके विकास के लिए कोई बोर्ड गठित नही किया जा सकता है। महासभा कायस्थ कल्याण बोर्ड गठन की मांग की।

 उधर अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने उपेक्षित पड़े कायस्थ समाज के पिछड़ेपन का हवाला देते हुए इसके पुनरुत्थान के लिए कायस्थ कल्याण बोर्ड के गठन के लिए महासभा प्रदेश इकाई की तरफ से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया ।

 कायस्थ संघ ( अंतरराष्ट्रीय) के न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे ने सीएम योगी को पत्र लिखकर कायस्थ समाज की संख्या का ब्यौरा देते हुए आज लिखा कि इस समाज की संख्या प्रदेश में ढाई लाख से अधिक है। उन्होंने लिखा कायस्थ राष्ट्रहित में भाजपा का साथ दे रहा है। 90 फीसदी कायस्थ की आर्थिक स्थिति अन्य वर्गों से नीचे है। उन्होंने मांग की कि कायस्थ समाज के विकास के लिए श्री चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड का गठन किया जाय। पत्र में उन्होंने इस सम्बंध में राजस्थान सरकार के सकारात्मक व सार्थक कदम का भी जिक्र किया।

उल्लेखनीय है कि कायस्थ समाज काफी लंबे समय से कायस्थ कल्याण बोर्ड की मांग कर रहा था, पिछली कई सरकारों को पत्रों के माध्यम से एवं कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा सरकार के मंत्रियों आदि से मुलाकात के द्वारा ये मांग की जा रही थी, अंततः राजस्थान सरकार ने कायस्थ समाज की मांग को स्वीकार कर लिया है.. ये बात राजस्थान के ABKM के पदाधिकारी कुलदीप माथुर ने बताया कि राजस्थान में चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड बना दिया गया है.
कायस्थ समाज के विचारकों एवं नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लिखित मांग के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न मंचो पर कायस्थ कल्याण के लिए बोर्ड की मांग बराबर चल रही है। इस मांग में कायस्थ तरूणाई बराबर भागीदारी लेकर कायस्थ अगुवाकारो की आवाज बुलंद कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments