दिल्ली के रामलीला मैदान को बडी बडी राजनीतिक पार्टियां भले ही न भर सकी हों लेकिन 1 अक्टूबर को पेंंशन शंखनाद महारैली को एन.एम.ओ.पी.एस राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर उमडा जनसैलाव जितना रामलीला मैदान मे था उसका 5 गुना दिल्ली के सडकों पर था।अनुमान के मुताबिक लगभग 15 लाख कर्मचारियों की यह आवाज बता रही है कि सरकार को पुरानी पेंंशन बहाल करना ही पडेगा।अटेवा प्रतापगढ लगभग 1 माह से तैयारी कर रहा था।प्राप्त सूचना के अनुसार दो हजार से अधिक शिक्षक,कर्मचारियों ने दिल्ली पेंंशन शंखनाद महारैली मे शामिल हुए।सकुशल घर वापसी पर जिला कोर कमेटी द्वारा पेंशन शंखनाद महारैली मे शामिल शिक्षकों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों, समर्थित संगठनों के जिलाध्यक्ष/महामंत्री,मीडिया बन्धुओ के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य रुप से सी.पी.राव जिलाध्यक्ष, डा.विनोद त्रिपाठी जिला संरक्षक,उमेश मिश्र जिला महामंत्री,जिला सहसंयोजक विनय प्रताप सिंह,अयोध्या यादव, पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका,सुरजीत कुमार जिला कोषाध्यक्ष, विश्वदीप सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, सुरेन्द्र विमल जिला संगठन मंत्री,अखिलेश कुमार, दिनेश कुमार, संजय यादव, विजय शंकर गुप्ता, राजेन्द्र वर्मा, राजेश मौर्य,रामयश कुरील,रेनू सिंह यादव शोभा शर्मा, प्रतिभा ओझा,सुलोचना राव, अरविंद कुमार विंद,धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, अरुण कुमार, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, जमील अहमद,अखिलेश सरोज,अमरनाथ, विक्रम बहादुर सिंह, सौरभ मिश्र,धर्मराज, पंकज सिंह, संजय कुमार, राजेश कुमार, रामलाल गुप्ता, आदि मुख्य रुप से रहे।
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
दिल्ली / पेंंशन शंखनाद महारैली मे रामलीला मैदान में उमडा जनसैलाब
Tags
# राष्ट्रीय

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
राष्ट्रीय
Tags:
राष्ट्रीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments