Breaking

रविवार, 15 अक्टूबर 2023

संगठन का विस्तार करते हुए अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने जारी किए मनोनयन पत्र

● मनोनयन में दिखा तजुर्बा, तरुणाई एवं ताजगी का अद्भुत संगम, लगा बधाइयों का तांता

दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर पर कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता के साथ सक्रिय अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला इकाइयों का संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न कायस्थों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र जारी किए हैं। नवनियुक्त दायित्वधारियों को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नगेंद्र माथुर ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की सक्रियता एवं प्रयासों से महासभा का सांगठनिक ढांचा और अधिक मजबूत होने के साथ कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री माथुर ने दायित्व निर्धारण में तजुर्बा एवं तरुणाई का बेजोड़ संगम दिखा है।

उज्जैन के बिरलाग्राम से दीपक माथुर को महासभा के शिक्षा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है वहीं मध्यप्रदेश के सागर संभाग से विधि प्रकोष्ठ के महामंत्री के रूप में अभिनव श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गयी है। एमपी के जबलपुर संभाग के मीडिया प्रभारी के रूप में सोमेंद्र डग को दायित्व दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से महासभा के जिलाध्यक्ष के रूप में बदायूं रोड बरेली स्थित  श्री कृष्णा रेजीडेंसी के पंकज कुमार सक्सेना को नियुक्त किया गया है। महासभा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री माथुर ने लखीमपुर के अनिल कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

उपरोक्त मनोनयन पर महासभा की राष्ट्रीय व प्रदेश इकाइयों के साथ जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं कायस्थ समाज के वरिष्ठ सेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि उपरोक्त मनोनयन रूपी तजुर्बा, तरुणाई व ताजगी का यह अद्भुत संगम कायस्थ समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments