Breaking

सोमवार, 21 अगस्त 2023

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण कमेटी प्रयागराज की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

प्रयागराज संयुक्त पेंशनर कल्याण कमेटी (JPWC )की बैठक  पुलिस कमिश्नरेट परिसर प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के कक्ष में आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता बीडी सिंह ने किया। बैठकमें अनेक घटकों के पदाधिकारी आये। सर्वप्रथम नव दायित्व प्राप्त पदाधिकारीयो को से नि एडीएम और JPWC  प्रयागराज मण्डल के संरक्षक  टी0एन0द्विवेदी ने माल्यार्पण कर सभी का सम्मान किया।ततपश्चात पेंशनर्स की वर्त्तमान समस्याओ पर चर्चा की गई साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उनकी राय ली गई। बैठक में खास तौर पर पेंशनर्स के आइडेंटिटी कार्ड, दीनदयाल कैशलेस चिकित्सा योजना, सीएमओ ऑफिस में लंबित पड़े चिकित्सा दावा प्रपत्र, एवं कुछ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा उपरांत निर्देश जारी किए गए। जेपीडब्ल्यू सी के मंडल संयोजक श्री पीके मिश्रा द्वारा समस्याओं के निवारण हेतु  मार्गदर्शन देने के साथ कुछ पदाधिकारियों को कार्य निस्तारण हेतु  जिम्मेदारी दी गयी।
बैठक में सीएमओ स्तर पर लंबित समस्याओं के निवारण हेतु 12 सदस्यो की कमेटी गठित की गई। सर्वसम्मति से यह तय पाया गया  कि यह कमेटी लंबित प्रकरण की सूची प्राप्त कर उसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज के समक्ष व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर उन् समस्त चिकित्सा दावा प्रपत्रों के शीघ्र निवारण हेतु प्रयास  करेगी।इसी क्रम में निगम/ कारपोरेशन स्तर के हेल्थ कार्ड कवर करने के प्रस्ताव को तैयार करने हेतु इंजीनियर नागेंद्र नाथ जी को जिम्मेदारी दी गई।  बेसिक शिक्षा विभाग के पेंशनर्स के प्रकरण हेतु एसटीओ को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक में वार्षिक आर्थिक  सहयोग दिए जाने पर भी चर्चा हुई। बैठकमें  मुख्य रूप से श्री
शिव शंकरसिंह,पी के मिश्र ज्ञानेन्द्रकुमार, टी.एन द्विवेदी, , डीबी सिंह उमानाथ मिश्र ,आर के चौहान,
विजयराज आजाद,हरेंद्र सिंह
एस के सिंह,अशोक कुमार उपाध्याय,आर के सिंह,
ओपी श्रीवास्तव, एके ओझा
नागेंद्र नाथ, बृजेश कुमार त्रिपाठी,ओम प्रकाश दुबे,अशोक कुमार निगम सन्तोष मिश्रा ,नियाज अली,नागेंद्र नाथ द्विवेदी, हंसराज, एसके सिंह, एके यादव जी एन सिंह आदि उपस्थित रहे। अगली बैठक 17 सितम्बर 23 (माह के तीसरे रविवार )को आहूत करने की घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments