Breaking

बुधवार, 30 अगस्त 2023

धार्मिक / नक्षत्रों का राजा है पुष्य नक्षत्र

 नारदसंहिता के अनुसार पुष्य नक्षत्र में श्राद्ध करने से पितरों को असीम तृप्ति होती है और वे श्राद्ध करने वाले को धन पुत्रादि का आशीर्वाद देते हैं। दशमी तिथि को पुष्य नक्षत्र पड़े तो ‘अमृत योग’ होता है इसमें श्राद्ध करने से पितर प्रसन्न रहते हैं।नक्षत्र देवताओं का गृह है। ये अपनी जगह स्थिर रहते हैं। अश्विनी, भरणी आदि नाम से 27 नक्षत्र होते हैं। 28वां नक्षत्र अभिजित् है।इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऋग्वेद के अनुसार बृहस्पति ग्रह का उद्भव पुष्य नक्षत्र से हुआ। अत: पुष्य और बृहस्पति का गहरा सम्बन्ध है, ‘गुरौ पुष्यसमायोगे सिद्धयोगे प्रकीर्तित:।’ शिवपुराण में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है। गुरुवार और रविवार को पुष्य नक्षत्र (गुरुपुष्य और रविपुष्य) होने पर बहुत शुभ होता है। इस दिन यदि किसी कार्य का मुहुर्त न निकलता हो तो भी उस कार्य को किया जा सकता है।गुरुपुष्य के दिन यदि नवमी हो तो ‘विषयोग’ होता है अत: इसमें शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। सोमवार, बुधवार तथा शनिवार को पुष्य नक्षत्र मध्यम फल देता है तथा मंगल व शुक्रवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने पर ‘उत्पात योग’ होता है। इसमें कोई शुभ कार्य  हीं करना चाहिए।
ज्येष्ठ मास में भी पुष्य नक्षत्र विशेष उपयोगी नहीं होता है।कामदेव ने पुष्य नक्षत्र में ब्रह्माजी पर पुष्प बाण छोड़ा था। पुष्य नक्षत्र ने उसमें अपनी पूरी शक्ति लगा कर ब्रह्माजी को व्याकुल कर दिया। अत्यधिक कामुक होने से ब्रह्माजी ने इसे शाप दे दिया इसलिए पुष्य नक्षत्र में विवाह करना शुभ नहीं होता है।
पुष्य नक्षत्र में जन्म लेने वाला मनुष्य बुद्धिमान, विनम्र, गुरुभक्त, अच्छा वक्ता, कार्यों में कुशल, हृष्ट पुष्ट (healthy) परोपकारी व क्षमाशील होता है किन्तु उसका जीवन संघर्षमय होता है।नारदसंहिता के अनुसार पुष्य नक्षत्र में श्राद्ध करने से पितरों को असीम तृप्ति होती है और वे श्राद्ध करने वाले को धन पुत्रादि का आशीर्वाद देते हैं। दशमी तिथि को पुष्य नक्षत्र पड़े तो ‘अमृत योग’ होता है इसमें श्राद्ध करने से पितर प्रसन्न रहते हैं।गृह निर्माण आरम्भ करते समय और गृह प्रवेश करते समय केवल गुरुपुष्य और रविपुष्य को ही नहीं देखना चाहिए वरन् कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments