Breaking

रविवार, 9 जुलाई 2023

भारत विकास परिषद की जनपदीय कार्यशाला लखीमपुर में संपन्न

लखीमपुर।  भारत विकास परिषद, उत्तर मध्य क्षेत्र (एन सी आर 2) के अवध प्रान्त द्वारा लखीमपुर के नगर पालिका परिषद सभागार  में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। खीरी जनपद की पांच शाखाएं लखीमपुर शाखा, गोला शाखा, विवेकानंद शाखा, मितौली शाखा और संस्कृति शाखा ने जनपदीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

    कार्यशाला में मुकेश जैन क्षेत्रीय अध्यक्ष (उत्तर मध्य क्षेत्र), अमिता जैन राष्ट्रीय प्रकल्प सदस्य (भारत को जानो) तथा देवेन्द्र  स्वरुप शुक्ला महासचिव अवध  प्रांत ने भारत विकास परिषद का परिचय, हमारे आयाम एवं प्रकल्प, शाखा संचालन एवं प्रोटोकाल, प्रभावी कार्यक्रम योजना पदाधिकारिओं को दायित्व बोध, शाखा एवं सदस्य विस्तार का आग्रह इत्यादि विषयों  पर विस्तार से चर्चा की तथा अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन भी किया।

      सभी शाखाओं के अधिकतर दायित्वधारी सम्मिलित हुए, लगभग 58 लोगों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया, सभी को मुख्य अतिथि ने सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

         प्रांतीय संगठन सचिव मानवेन्द्र सिंह, प्रांतीय प्रकल्प संयोजक द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, नरेश चन्द्र वर्मा के साथ ही संस्कृति शाखा के अध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, लखीमपुर शाखा के अध्यक्ष राजवीर सिंह, परम वर्मा, डा०पी०के०गुप्ता, अरविन्द कुमार मिश्रा, संजय गुप्ता, अनुज शुक्ला, रूपाली शुक्ला, राजशेखर, वर्षा सक्सेना, सुनीता शुक्ला, राधा मिश्रा, मोनी पाण्डेय, सांची माथुर, माला शास्त्री, नीलम गुप्ता, निधि गोयल सहित पांचों शाखाओं के समस्त दायित्वधारियों की उपस्थिति रही।
   आए हुए सभी अतिथियों का जिला समन्वयक रमेश कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments