नोएडा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जब से भारत आई हैं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ना केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी सीमा हैदर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ भारत के कई संगठन उनको पाकिस्तान वापस भेजने की चेतावनी दे चुके हैं तो वहीं पाकिस्तान में डाकुओं ने भी सीमा हैदर और भारत को धमकी दी है। अब एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह भारत को धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि उसकी इस धमकी पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।वीडियो में शख्स बोलता है, सीमा को अगर आज रात 12 बजे तक वापस नहीं किया तो समझो भारत फिनिशशशश...... लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, वो सब ठीक है लेकिन ये सिर पर फूल क्यों लगा रखा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हां दाना पानी का जुगाड़ कर लोग 12 बजे से पहले नहीं तो भूखे मर जाओगे।'अभिषेक नाम के एक यूजर ने लिखा, मात्र 55 मिट रह गए हैं। जाग लेता हूं नहीं तो फिर हमेशा के लिए सो जाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये सब गांजे का कमाल है। बता दें कि सीमा हैदर इन दिनों अपने कथित पति सचिन के घर पर नोएडा के रबूपुरा में रह रही हैं। वह अवैध रूप से भारत आई थीं। उनका कहना हैकि पबजी खेलते-खेलते उन्हें सचिन से प्यार हो गया था। सीमा हैदर के साथ उनके चार बच्चे भी हैं। वह बार-बार कहती हैं कि वह दोबारा पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है। सीमा हैदर पर एजेंसियों की शक की सूई भी टिकी हुई है। यूपी पुलिस और एटीएस सीमा हैदर, सचिन और उनके पिता से पूछताछ कर रही है। सीमा हैदर ने एटीएस के सामने कुछ ऐसी बातें बताईं जिससे कि शक और गहरा गया। यह भी कहा जा रहा है कि उनको पाकिस्तान डीपोर्ट करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि सच क्या है, आने वाला समय ही बताएगा।
रविवार, 23 जुलाई 2023
सीमा हैदर को लेकर सनकी ने जारी किया वीडियो, बात सुनकर यूजर ने उड़ाया मजाक

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
Newer Article
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश ( पूर्वी) का विशाल सम्मान समारोह लखनऊ में संपन्न
Older Article
आलेख / क्यों तड़प उठी दिल्ली में यमुना नदी ? read more
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments