प्रयागराज: हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल दोनो नदियां खतरे के निशान से नीचे है।फाफामऊ में गंगा नदी का जलस्तर एक दिन में 12 सेंटीमीटर बढ़कर 77.85 मीटर हो गया है। छतनाग में 13 सेंटीमीटर बढ़कर 74.41 मीटर हो गया है। नैनी में यमुना का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़कर 74.88 मीटर तक पहुँच गया है।ज़िलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया, "जलस्तर हर घंटे 2-3 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। हम 103 बाढ़ केंद्र बना रहे हैं। हमारे पास पीएसी की दो बटालियन, जल पुलिस, एस॰डी॰आर॰एफ़ की टीम हैं। हमारे पास 1500 से अधिक नाव और 45 से अधिक मोटरबोट हैं। हमने राशन आदि की व्यवस्था की है।"फ़िलहाल गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 6 मीटर नीचे है।
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023
Home
/
जनपद
/
प्रयागराज / गंगा यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी, 103 बाढ़ केंद्र बनाने के निर्देश जारी
प्रयागराज / गंगा यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी, 103 बाढ़ केंद्र बनाने के निर्देश जारी

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments