उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक जेई पत्नी को मायके भेज प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर पुलिस की मौजूदगी में पति की जमकर पिटाई कर दी। जब मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया। वहीं शहर में ये चर्चा का विषय बना हुआ है।रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र की रहने वाले एक युवती श्रावस्ती में शिक्षिका पद पर तैनात है। उसकी शादी सिंचाई विभाग में तैनात एक जूनियर इंजीनियर के साथ हुआ है। पति-पत्नी दोनों सेवंथ डे स्कूल के पास नलकूप कॉलोनी के सरकारी आवास में रहते हैं। वहीं गर्मियों की छुट्टी होने पर पत्नी मायके गई हुई थी।इस बीच जेई ने अपने प्रेमिका के साथ पांच दिनों से सरकारी आवास में रंगरेलिया मना रहा था। वहीं जब इस बात की भनक पत्नी को लगी वह अपने भाई और चाचा के साथ कोतवाली देहात पुलिस के साथ घर पहुंच गई।सरकारी आवास पर पति प्रेमिका के साथ पांच दिनों से गुलछर्रे उड़ाता रंगे हाथ पकड़ा गया। ये देख पत्नी आग बबूला हो गई और जेई के जमकर पिटाई कर दी। वहीं पुलिस ने दोनों को समझाया बुझाया। इस मामले में कोतवाली देहात ने बताया कि पति पत्नी में विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट हो गई। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता करा दिया।
गुरुवार, 15 जून 2023
Home
/
जनपद
/
बहराइच / घर में पांच दिनों से प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया जेई, पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर किया ये हाल
बहराइच / घर में पांच दिनों से प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया जेई, पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर किया ये हाल
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments