अटरिया सीतापुर। आरजीएस आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजनग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है , जिसके अंतर्गत बहादुरपुर गांव परिक्षेत्र में जाकर निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण , महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया गया है। स्वास्थ्य परीक्षकों के दल के द्वारा लगभग 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं यथासंभव औषधियों का वितरण किया गया।साथ ही वहां के लोगों को उत्तम जीवन जीने के लिए स्वस्थ रहना कितना आवश्यक है, इसके लिए आरजीएस अस्पताल की टीम के द्वारा जागरूक किया गया। कैंप में मुख्य रूप से डॉ शिप्रा यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सौम्या मिश्रा, रियंका कुमारी, जन संपर्क अधिकारी बलराम मिश्रा एवं जन सहयोगी गौरव तिवारी आदि उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन आरसीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर लखनऊ के प्राचार्य/निदेशक प्रो (डॉ) ध्रुव मिश्र एवं उपाधीक्षक डॉ आर के मिश्रा के दिशा निर्देशन पर किया गया
सोमवार, 12 जून 2023
आरजीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments