Breaking

शनिवार, 10 जून 2023

आगरा //बदनाम करने के लिए सनकी पति ने अपार्टमेंट में चिपका दिए पत्नी के अश्लील पोस्टर

आगरा में एक पति ने पत्नी से अलग होने के बाद उसे बदनाम कर रहा है। पति उसके अपार्टमेंट के नीचे उसके अश्लील पोस्टर चस्पा कर रहा है। पोस्टर पर पत्नी का नंबर भी लिख दिया है। उसे लगातार धमकी दे रहा है। पोस्टर चस्पा करते हुए CCTV में कैद हो गया है। महिला ने मामले में DCP विकास कुमार से शिकायत की है।थाना कमला नगर अंतर्गत बल्केश्वर निवासी महिला ने बताया कि 2012 में उसकी शादी ट्रांस यमुना कालोनी निवासी रिंकू गुप्ता के साथ हुई थी। रिंकू ने उस समय बताया था कि वो उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी, बाद में पता चला कि उसने अपनी पत्नी को जेल भिजवा दिया था।शादी के बाद से वो उसे परेशान करने लगा। शराब पीना और सट्‌टा खेलने का आदी है। इसके चलते वो छह साल से उससे अलग अपने मायके में रह रही है। मगर, इसके बाद भी वो उसे परेशान कर रहा है। उसके मोबाइल पर धमकी और गंदे-गंदे मैसेज भेजता है।महिला ने बताया कि समझौत के लिए एक पंचायत हुई थी। इसमें रिंकू ने मेरे पिता के दोस्त के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। इस मामले में वो जेल काटकर आया है। अब वो उस पर जबरन साथ रहने का दवाब बना रहा है। मना करने पर वो उसके अश्लील पोस्टर बनाकर अपार्टमेंट और मोहल्ले में चिपका देता है। दो दिन पहले रात को वो घर के बाहर पोस्टर चिपका कर गया है। पोस्टर चिपकाते हुए वो सीसीटीवी में दिख रहा है। इसके अलावा वो फोन पर तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी भी देता है।


मामले में पुलिस में रिपोर्ट की थी, लेकिन पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो वो आत्महत्या करने को मजबूर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments