Breaking

गुरुवार, 15 जून 2023

सुहानी मिडकान सम्मेलन में छाया रहा जेसीआई लखीमपुर, जीते बाईस पुरस्कार

लखीमपुर। जेसीआई इंडिया मंडल तीन के अर्धवार्षिक सम्मेलन सुहानी मिडकान में आयोजक अध्याय जेसीआई लखीमपुर खीरी को बाईस पुरस्कार संग प्रशस्ति पत्र और अपार सराहना प्राप्त हुई।

हाल ही में संपन्न हुई सुहानी मिडकान में जेसीआई लखीमपुर खीरी को क्षेत्र सी के सर्वोत्तम स्थानीय संगठन का विजेता, सर्वोत्तम अध्यक्ष उपविजेता जेसी सौरभ गुप्ता, सर्वोत्तम सचिव उपविजेता कुमार उत्कर्ष, सर्वोत्तम नवीन सदस्य उपविजेता ऋतिक साहू, प्रशिक्षण क्षेत्र में सक्रियतम योगदान हेतु विजेता तथा जेडवीपी एक्सीलेंस अवार्ड का विजेता पुरस्कार, कार्यक्रम क्षेत्र, शत प्रतिशत प्रवीणता उपविजेता, फोटो प्रदर्शन विजेता, सक्रीय जूनियर जेसी शाखा आदि प्रमुख रहे।

जेसीआई इंडिया मंडल तीन के मंडलाध्यक्ष जेसी अभिनव चौरसिया, क्षेत्र-सी के उपमंडलाध्यक्ष गौरव अरोड़ा, मंडल निदेशक प्रबंध वसुंधरा सिंह, मंडल निदेशक गौरव सेठ, मंडल निदेशक प्रशिक्षण संकेत अग्रवाल,सभापति मंडल संकाय प्रकोष्ठ संजय रूंथला,  मीता गर्ग, मंडल समन्वयक जूनियर जेसी कनिष्क बरनवाल एवं विभिन्न पूर्व राष्ट्रीय, मंडलीय पदाधिकारियों  द्वारा स्थानीय संगठन को उपरोक्त पुरस्कार एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष जेसी राम मोहन गुप्त द्वारा विशेष मान्यतायें प्रदान की गईं।

उपरोक्त पुरस्कारों एवम मान्यताओं की पर प्राप्ति पर जेसी पूर्वाध्यक्ष जेसी डा राकेश माथुर, राम मोहन गुप्त, दिनेश कुमार गुप्त, तुषार गर्ग, श्रवण शर्मा, विशाल सेठ, अर्जित अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, योगेश जोशी, अमित मिश्र, सचिन अग्रवाल, डा मुदित मेहरोत्रा, कुमार उत्कर्ष, शुभम टंडन, कुशाग्र अग्रवाल, ऋतिक साहू, अमित अग्रवाल,  रजत शेखर, दिलीप बरनवाल, आलोक शुक्ला, मो असद, अर्चित महेंद्र, रीतेश, मंजीत सिंह चावला, अनिल अग्रवाल, मनीष बरनवाल, अमर सिंह, सौरभ वर्मा, विकास टंडन, वरुण अग्रवाल, पूजा पुरी, कंवलजीत चावला, मंजू अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रोली गुप्ता,  डा शीला मिश्रा, समीक्षा टंडन, रचना अग्रवाल, मुदिता अग्निहोत्री, दीपाली गोयल, दर्शिका गुप्ता, रिचा शेखर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्थानीय जेसी संगठन के अध्यक्ष जेसी सौरभ गुप्ता एवं जेसी परिवार को बधाईयां दीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments