Breaking

रविवार, 11 जून 2023

रायबरेली / लाल किले पर कमल निशान फिर मांग रहा है हिंदुस्तान : स्मृति ईरानी

रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2024 के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लाल किले पर कमल निशान हिंदुस्तान मांग रहा है। जिन लोगों को कांग्रेस से मदद नहीं मिली, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार से संपर्क किया।हमने उन्हें सम्मान देने का काम किया गया। केंद्रीय मंत्री शनिवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा के सलोन स्थित रेस्टोरेंट में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची थीं। दोपहर बाद पहुंची सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि उनसे पहले कोई सांसद या मंत्री नाली, खड़ंजा की समस्या के समाधान के लिए जनता से संवाद करने उनके दरवाजे नहीं पहुंचा। आप की दीदी जब से अमेठी की सांसद बनी है, तब से लगातार लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्या का निस्तारण करवा रही है। भाजपा सरकार में आम आदमी से लेकर अधिकारी का सम्मान बढ़ा है, जबकि सपा, बसपा के शासन काल में अधिकारियों के साथ बुरा बर्ताव होता था। सांसद ने सलोन विधान सभा में हुए विकास कार्यों को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा। कार्यकर्ता सम्मेलन में सलोन, डीह, छतोह और सूची चारों मंडल के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक समेत करीब 850 कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
सांसद स्मृति र्ईरानी ने कहा कि 28 जून से उनके निजी खर्च पर विधान सभा के प्रतिभाशाली किसान को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी दर्शन के लिए भेजा जाएगा। प्रत्येक मंडल से दो बसें रवाना होगी। मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी लोकसभा के सलोन विधान सभा के 393 बूथ में से 319 बूथों का दौरा कर चुकी हूं। अल्प समय में लोगों के बीच इतने बूथों पर पहुंचना अनोखा रिकाॅर्ड है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अशोक कोरी, पूर्व मंत्री सुरेश पासी, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, रामकुमार जायसवाल, अजय मिश्रा मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments