● लखीमपुर चेयरमैन डॉक्टर इरा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखीमपुर। संचारी रोगों से निपटने के लिए लखीमपुर नगर पालिका परिषद ने कमर कस ली है। चेयरमैन डॉक्टर इरा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक कर आज यहां परिषदीय सभागार में नगर पालिका ने स्वास्थ्य टीम के साथ मिलकर संचारी रोगों से निपटने की एक ठोस कार्ययोजना तैयार कर ली है।
बैठक में चेयरमैन ने सभी सभासदों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने वार्ड में वृहद स्तर पर साफ सफाई के साथ एंटी लार्वा दवा का छिड़काव समय समय पर करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगरवासियों को जागरूक किया जाय। कार्यक्रम में मोहल्ला निगरानी समितियों का पुनर्गठन एवं फॉगिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई सूची के अनुसार किया जाय।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, सभासदगण एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments