प्रतापगढ़। बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे दूल्हे को जयमाल के दौरान दहेज की मांग करना महंगा पड़ गया। उसकी मांग सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए। पहले तो समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात न बनने पर दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। कई बरातियों को भी बंधक बनाया गया है। जयमाला के दौरान अचानक दहेज की मांग करना दूल्हे और उसके परिजनों को भारी पड़ गया। आक्रोशित घर वालों ने दूल्हे समेत बरातियों को बंंधक बना लिया। दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई।पूरे दिन पंचायत चलती रही, लेकिन इसका नतीजा नहीं निकला। मानधाता क्षेत्र के हरखपुर में बुधवार की रात जौनपुर से बरात आई थी। जयमाल के दौरान अचानक दूल्हा दहेज की मांग करने लगा। इससे दुल्हन के घर वालों में सन्नाटा पसर गया। पहले तो लोगों ने उसको समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह अपनी बात पर अड़ा रहा तो आक्रोशित परिवार के लोगों ने दूल्हे अमरजीत को पेड़ से बांध दिया। साथ ही दूल्हे के कई रिश्तेदारों और बरातियों को भी बंधक बना लिया। इससे बरात में अफरातफरी मची रही। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। थाने पर दिन भर पंचायत चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गुरुवार, 15 जून 2023
दहेज़ मांगने की दूल्हे को मिली बड़ी सजा, घरातियों ने बनाया बंधक

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments