Breaking

शनिवार, 17 जून 2023

सूर्यनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए किया चेयरमैन का अभिनंदन

लखीमपुर। आज सूर्यनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट ने नगर पालिका चेयर मैन डाक्टर इरा श्रीवास्तव का कार्यालय हिदायत नगर पर माल्यार्ण कर स्वागत किया, वही फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहर के आर्थिक रूप से कमजोर शशि मिश्र के बेटे अभय मिश्रा  के गले के आपरेशन के लिए 10 हजार रुपए का चेक, संगीता के पति कृष्ण वीर कश्यप के इलाज हेतु 10000 रुपए का चेक प्रदान किया। 

उल्लेखनीय है कि सूर्य नारायण चेरीटेबुल फाउंडेशन लखीमपुर द्वारा निरंतर गरीबों असहायों की शहर में निःशुल्कल सेवा की जाती है जहां संस्था निर्धनों के लिए निशुल्क होम्यो होम्योपैथिक हॉस्पिटल चलाता वही गरीब बच्ची  बच्चो को निशुल्क  किताबे  भी देता है जिससे देश शिक्षित बन सके समाज में कोई भूखा  वा अशिक्षित ना रहे  ।
डाक्टर वी पी त्रिपाठी ने कहा यह सामाजिक संस्था अत्यंत गरीबों का आपसी सहयोग से सेवा करने का प्रयास कर रही  है इस अवसर पर डाक्टर इरा श्रीवास्तव  वा प्रमुख समाज सेवी आचार्य संजय मिश्रा ने  सभी लोगो को धन्यवाद देते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
 इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डाक्टर वी पी त्रिपाठी , सचिव अवधेश शुक्ला , संरक्षक के के मिश्रा ,  आचार्य संजय मिश्रा , कोषाध्यक्ष सुमित्रा त्रिपाठी , केशव राम मिश्रा  , राम प्रकाश शुक्ला , नरेंद्र बहादुर  , कैलाश नारायण तिवारी  , सूर्यमणि मिश्रा आदि  लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments