प्रयागराज। चंद्रशेखर आजाद पार्क मे 2 जून को चम्पारण बिहार से NPS निजीकरण भारत छोडो रथयात्रा लेकर आये अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधू एवं रथयात्रा मे शामिल सभी पदाधिकारियों का स्वागत 9बजे अंदावा से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने माला फूल से स्वागत का सिलसिला शुरू किया तो शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क तक मोटर साईकिल एवं फोरव्हीलर से लोग कई जगह रोक स्वागत किया l
◆ लखीमपुर खीरी अपडेट
72 विभाग के हजारों कर्मचारी एवं शिक्षक चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर एकत्रित थे l पुरानी पेंशन बहाल हो निजीकरण भारत छोडो के गगन भेदी नारों से पूरा पार्क गूंज रहा था lविजय कुमार बंधू ने शहीद आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे आप के वोट से पुरानी पेंशन पा रहे माननीयों को हमे आप को भी पुरानी पेंशन देना होगा अन्यथा हिमांचल प्रदेश एवं कर्नाटक की तरह अन्य प्रदेश एवं 2024 मे पुरे देश से भूतपूर्व हो जायेंगे lबंधू गरजते हुये कहा कि भारत सरकार जितनी जल्दी हो पुरानी पेंशन देते हुये निजीकरण पर रोक लगाये lबंधू जी को आशीर्वाद देने उनके किसान पिता एवं माता जी उपस्थिति रहे lडॉ मान सिंह विधायक ने अपने समर्थकों के साथ विजय कुमार बंधू के आंदोलन को समर्थन दियाl
रथयात्रा मे शामिल सभी यात्रियों एवं पेंशन पुरुष राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू जी का 51 किलो की माला से अटेवा प्रयागराज के संयोजक जीतेन्द्र कुमार जीतू भाई के नेतृत्व मे प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार कनोजिया एवं आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी दानिश इमरान, एवं नीलम सिंह महिला संयोजक, रविशंकर मिश्र कर्मचारी नेता मिडिया प्रभारी,अंजना सिंह महिला महामंत्री, आर के यादव महामंत्री, दीपा सिंह, आरती सिंह,नरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, राम अचल पाल, राजेन्द्र बाबू केशरवानी, राम सिंह जनपद कौशाम्बी, संजीत कुमार यादव, सुरेश यादव, राजीव यादव,जीतेन्द्र शर्मा, रामचंद्र यादव सिंचाई विभाग, उपेंद्र वर्मा एकजुट,मुकेश कुमार, ज्ञानप्रकाश बेचारिक, माधुरी सिंह, किरन सिंह,सहित हजारों कर्मचारी शिक्षक व अन्य विभागों के लोग उपस्थिति रहे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments